Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पति ने फोन पर बात करने से किया मना तो आगबबूला हो गई पत्नी, मौत को लगा लिया गले, 10 दिन पहले हुई थी शादी

पति ने फोन पर बात करने से किया मना तो आगबबूला हो गई पत्नी, मौत को लगा लिया गले, 10 दिन पहले हुई थी शादी

By on December 10, 2022 0 469 Views

देहरादून: शादी के 10 दिन बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पति की मौसी के घर फंदे पर लटका मिला। विवाहिता और उसके ससुराल वाले मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि विवाहिता के पति ने उसे फोन पर बात करने से मना किया था। इस बात से गुस्सा होकर उसने आत्महत्या कर ली। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर खाला की है। यहां पर राज किशोर मूल निवासी बिहार मौसी के घर पर रहता है। उसकी 10 दिन पहले ही बिहार में शादी हुई थी। इसके बाद वह पत्नी बबीता (19 वर्ष) को भी यहीं लेकर आ गया। राज किशोर मजदूरी करता है और बृहस्पतिवार सुबह सवेरे अपने काम पर चला गया था। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे राज किशोर की मौसेरी बहन ने देखा कि बबीता ने छत पर लगी रॉड पर चुनरी से फंदा लगाया हुआ है। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। सभी ने प्राइवेट एंबुलेंस से विवाहिता को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया।

दोनों के बीच होती थी लड़ाई

इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि घटना के बाद घर में मौजूद परिवार के लोगों से बात की गई। उन्होंने बताया कि बबीता और राज किशोर के पास मोबाइल नहीं था लेकिन फिर भी बबीता दूसरों के फोन से बात करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। राज किशोर ने बुधवार रात को भी बबीता को टोका था। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। बबीता का परिवार हरियाणा में मजदूरी करता है। उन्हें भी सूचना दे दी गई है।