October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • हमेशा के लिए बंद होगी नजीबाबाद-कोटद्वार पैसेंजर ?

हमेशा के लिए बंद होगी नजीबाबाद-कोटद्वार पैसेंजर ?

By on September 30, 2022 0 211 Views

मुरादाबाद। नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन हमेशा के लिए बंद की जाएगी। इसकी घोषमा रेलवे ने बृहस्पतिवार रात में की है। एक अक्तूबर से रेलवे का नया टाइमटेबल जारी होने जा रहा है। इसमें 27 मेल एक्सप्रेस और 14 पैसेंजर ट्रेनों की गति बढ़ाई की घोषणा भी की गई है।

मुरादाबाद मंडल के खुर्जा हापुड़ रेलखंड पर ममन, राजा का सहसपुर-संभल हातिम सराय के बीच हजरतनगर और सोनकपुर हॉल्ट को खत्म कर दिया जाएगा। (14265-66) जनता एक्सप्रेस वाराणसी के स्थान पर बनारस टर्मिनल पर रुकेगी और वहीं से चलेगी। रायवाला-ऋषिकेश और वीरभद्र-ऋषिकेश के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 100 किमी प्रतिघंटा अधिकतम की गई है।

News Source : “अमर उजाला”