September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • बैंक कर्मचारियों ने किया काला मास्क पहनकर किया विरोध प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने किया काला मास्क पहनकर किया विरोध प्रदर्शन

By on May 12, 2026 0 126 Views

रामनगर । आज हल्द्वानी मॉड्यूल की 196 शाखाओ में सभी लिपिक और अधीनस्थ कर्मचारियो ने काला मास्क पहनकर अपनी मांगो को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया, स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन हल्द्वानी मॉड्यूल के सहायक महासचिव चन्दन सिंह बिष्ट ने कहा कि, आज समूचे हिंदुस्तान में बैंको के अन्दर बैंक कर्मचारियों द्वारा काला मास्क पहनकर विरोध जताया जा रहा है, ये चेतावनी है उस तूफ़ान से आने की जो 25 मई और 26 मई को हड़ताल में बदल जायेगी, अगर जल्दी हमारी मांगो को नहीं माना गया तो पूरे देश मे राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी,आज सभी बैंक कर्मीयों ने काला मास्क पहन कर सभी शाखाओ में विरोध प्रदर्शन किया, रामनगर के कोसी रोड स्टेट बैंक में इस विरोध में उपस्थिति आँचलिक सचिव हेम चंद्र आर्या, विजय जोशी, रघुवरी सिंह,मान सिंह, विनोद रावत, संजीव गुसाई, प्रेरणा बिष्ट, रितिका खुल्बे, महेंद्र भण्डारी यस अग्रवाल कैलाश धूलिया मौजूद रहें,