October 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में वीडियो भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुई।*

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में वीडियो भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुई।*

By on May 30, 2026 0 50 Views

हल्द्वानी। वीसी में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी में छोड़े जाने वाले जल को शुद्ध एवं स्वच्छ बनाया जाए, ताकि गंगा नदी को प्रदूषण से बचाया जा सके। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को नियमित एवं सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने एसटीपी कैंचीधाम की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा परियोजना कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिला गंगा समिति से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह नियमित रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, जिससे योजनाओं एवं कार्यों की प्रभावी निगरानी की जा सके।

बैठक में सदस्य सचिव एवं प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम राशि भूषण साह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आयुष नेगी, पर्यावरण कार्यकर्ता चन्दन सिंह नयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे।