October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बिजली कीमतों में बढ़ोतरी पर नेता प्रतिपक्ष से उठाए सवाल, कहा- BJP सरकार जनता की काट रही जेब

बिजली कीमतों में बढ़ोतरी पर नेता प्रतिपक्ष से उठाए सवाल, कहा- BJP सरकार जनता की काट रही जेब

By on May 1, 2024 0 661 Views

हल्द्वानी: बिजली के दामों में हुई सात प्रतिशत की बढ़ोतरी को लेकर पूरे उत्तराखंड में विरोध के सुर उठने लगे हैं. इसी बीच राजनीति भी तेज हो गई है. दरअसल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य सरकार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद धामी सरकार ने जनता को महंगाई का बड़ा झटका दिया है.

भाजपा आम जनता की काट रही जेब

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी है. राज्य में बिजली की कीमतों में लगभग सात प्रतिशत तक उछाल आया है, जिसका सीधा असर राज्य के 22 लाख उपभोक्ताओं पर होगा. उन्होंने कहा कि आखिर बढ़े हुए बिजली के दाम एक अप्रैल से क्यों नहीं लागू किए गए, क्योंकि अगर 1 अप्रैल से बढ़े हुए दम लागू होते तो भाजपा को चुनाव में इसका बड़ा नुकसान होता, इसलिए बढ़े हुए दाम अब लागू किये जा रहे हैं.

महंगाई से जनता हुई त्रस्त

यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर दोहरी मार कर रही है. इस समय ऐसा लग रहा है कि जनता पूरी तरह महंगाई से त्रस्त है और भाजपा सरकार मस्त है, इनको आम आदमी से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि आम जनता पहले ही महंगाई की मार से आम आदमी त्रस्त है. वहीं बिजली बिल में भारी वृद्धि से घरों का बजट गड़बड़ाना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश कहा जाता है, लेकिन अपने ही राज्य में डबल इंजन की सरकार सबसे महंगी बिजली उपभोक्ताओं को दे रही है.