October 29, 2026
Breaking News

बारिश में दिल्ली की सड़कें बनीं दरिया

By on September 11, 2021 0 393 Views

दिल्ली। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में शनिवार की सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-तीन और शहर के अन्य हिस्सों में पानी भर गया। बारिश के बाद कई सड़कों पर हुए जलजमाव ने लोगों की मुसीबतें भी बढ़ा दी हैं। हालांकि, इस दौरान लोगों ने बारिश का जमकर आनंद लिया। दिल्ली में एमसीडी सिविक सेंटर के पास बारिश के बाद सड़कें स्वीमिंग पूल में तब्दील हो गईं और बच्चे बरसात के पानी में जमकर मस्ती करते दिखे।वहीं, बारिश के बाद दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी इस दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में सड़क पर नाव चलाकर दिल्ली की हालत के लिए केजरीवाल सरकार पर कटाक्ष किया।