October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बैंक अगले हफ्ते 5 दिन रहेंगे बंद, निपटा लें जरूरी काम, 1 से 6 नवंबर तक दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज समेत पड़ रहे कई त्योहार

बैंक अगले हफ्ते 5 दिन रहेंगे बंद, निपटा लें जरूरी काम, 1 से 6 नवंबर तक दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज समेत पड़ रहे कई त्योहार

By on October 29, 2021 0 298 Views

न्यूज़ डेस्क: दिवाली, भाई दूज जैसे त्योहारों को देखते हुए देश भर के बैंक अगले सप्ताह कुल 5 दिनों के लिए बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी Holiday List के अनुसार बैंकों में छुट्टी निर्धरित होती है। इसलिए, यदि आपके पास अगले सप्ताह कुछ बैंक का काम है, तो कृपया उन दिनों पर ध्यान दें, जिन दिनों बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टियों की लिस्ट

1 नवंबर:  कन्नड़ राज्योत्सव/कुट को लेकर  बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

3 नवंबर: नरक चतुर्दशी के लिए  बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे

4 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/काली पूजा-अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता , लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम समेत देश भर के बैंक बंद रहेंगे।

5 नवंबर: दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा – अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस / गोवर्धन पूजा के लिए बंद रहेंगे

6 नवंबर: भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चकौबा – गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे

सार्वजनिक अवकाश के दिन सभी बैंक बंद रहते हैं, जबकि कुछ अवकाश अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों को तीन कोष्ठकों के तहत रखा है- परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश; परक्राम्य लिखत अधिनियम और वास्तविक समय सकल निपटान अवकाश के तहत अवकाश और बैंक क्लोजिंग।