September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • हलद्वानी में युवती ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच में जुटी।

हलद्वानी में युवती ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच में जुटी।

By on October 4, 2021 0 463 Views

हल्द्वानी। राजपुरा राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक युवती ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में में छात्रा है बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। जो कि आज दोपहर 1:30 बजे कॉलेज से घर आई, खाना खाकर वह अपने कमरे में चली गई। जब शाम 4:00 बजे भाई कमरे मेंगया तो बहन को  पंखे से लटका पाया। जिसके बाद उसे तत्काल सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में लाया गयाl जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

हल्द्वानी कोतवाल अरुण सैनी ने जानकारी देते बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली छात्रा को ऐसी क्या परेशानी आ गई कि इतनी कम उम्र उसने मौत को गले लगा लिया, अब पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।