October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सीएम धामी ने किया ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भवन के भूतल पर लगायी गयी वॉल पेंटिंग का अवलोकन

सीएम धामी ने किया ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भवन के भूतल पर लगायी गयी वॉल पेंटिंग का अवलोकन

By on December 20, 2023 0 541 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भवन के भूतल पर लगायी गयी वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल देख रेख संस्था के बच्चों द्वारा तैयार की पेंटिंगों की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा करते हुए संस्था के बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन पेंटिंग में प्रकृति के सौंदर्य के प्रति बालमन की कल्पनाओं के सजीव दर्शन होते हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी उपस्थित थी।