September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला।

चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला।

By on May 23, 2024 0 727 Views

चारा लेने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। एक बार हमला करने पर जब महिला बच गई तो तेंदुए ने उस पर दोबारा हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। तेंदुए के हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

उधम सिंह नगर जिले के बनबसा में तेंदुए ने चारा लेने गई एक महिला पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक फागपुर निवासी 34 वर्षीय महिला मुन्नी देवी अपनी साथी महिलाओंं के साथ चारा लेने के लिए हुड्डी नदी किनारे गई थी। चारा काटने के दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने मुन्नी देवी पर हमला कर दिया।

तेंदुए के मुन्नी देवी पर हमला करने पर साथी महिलाओं ने शोर मचाया जिस कारण तेंदुआ वहां से भाग गया। इस हमले में मुन्नी देवली घायल हो गई। थोड़ी ही देर बाद तेंदुए ने फिर से घायल मुन्नी देवी पर हमला कर दिया। दूसरी बार हुए हमले में मुन्नी देवी की मौत हो गई। महिलाओं ने ग्रामीणों रो घटना की जानकारी दी।

तेंदुए के महिला पर हमला करने की इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। महिला ता एक बेटा कक्षा दो में तो एक कक्षा नौ में पढ़ता है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।