October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • प्रवासी मतदाताओं को साधने में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष अन्य राज्यों में रह रहे केदारनाथ के वोटरों से कर रहे बूथ तक पहुंचकर BJP को वोट देने की अपील

प्रवासी मतदाताओं को साधने में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष अन्य राज्यों में रह रहे केदारनाथ के वोटरों से कर रहे बूथ तक पहुंचकर BJP को वोट देने की अपील

By on November 11, 2024 0 443 Views

देहरादून /लुधियाना: उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट ने रविवार को प्रवासी मतदाताओं से मिलकर पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हैं और सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी इस सीट पर कोई जोखिम नहीं लेना चाह रही है।

भाजपा नेता यहां पर उपचुनाव के लिए प्रवासी मतदाताओं को भी साधने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट ने इसकी कमान खुद अपने हाथों में ली है। वह अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने के लिए अलग-अलग प्रदेशों का भ्रमण कर रहे हैं और वहां पर रह रहे प्रवासी मतदाताओं से चुनाव वाले दिन केदारनाथ आकर पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

प्रवासी मतदाताओं से मिलने के क्रम में भाजपा नेता पंजाब के लुधियाना पहुंचे। यहां पर उन्होंने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी मतदाताओं से मतदान के लिए अपने बूथों पर पहुंचने का आग्रह किया और भाजपा को जीत दिलाने में सहयोग की अपील की।

महेश भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड के दृष्टिकोण से जो प्रवासी लोग हैं, वो ज्यादातर उन राज्यों में हैं, जहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसको लेकर हमारा प्रयास है, इन लोगों को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में आने की योजना बनाए।

उन्होने बताया कि ये मतदाता बड़ी संख्या में दिल्ली, चंडीगढ़ और लुधियाना में है। इसको लेकर लुधियाना में बैठक की गई है। बड़ी संख्या में अच्छा मतदान इस बार केदारनाथ उपचुनाव में हो, ये पार्टी की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में हमारे जो प्रवासी कार्यकर्ता हैं, वो केदारनाथ उपचुनाव के लिए पहुंचेंगे।