Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • कौशल विकास प्रशिक्षण हुआ शुरू।

कौशल विकास प्रशिक्षण हुआ शुरू।

By on July 31, 2021 0 422 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) पार्टनर्स इन प्रोस्पेरेटी एवं कोलिब्रि फाउंडेशन द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के एमएसएमई ट्रेनिंग सेंटर सितारगंज में टूल रूम ट्रेनिंग जिसमे कि वेल्डिंग एवं प्लंबिंग का निशुल्क 45 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में 30 युवक एवं युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं के कौशल को निखारने एवं युवाओं हेतु रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायता देना है।
पार्टनर्स इन प्रोस्पेरेटी एवं कोलिब्रि फाउंडेशन द्वारा इससे पहले नैनीताल जिले के कोटाबाग व रामनगर क्षेत्र के 60 युवाओं को भी यह प्रशिक्षण दिया गया है। जिनमे से अनेक युवा आज स्वयं का रोजगार कर रहें है।
कार्यक्रम संयोजक रवि रंजन ने बताया कि संस्था युवाओं हेतु कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत जैविक कृषि , प्लंबिंग एवं वेल्डिंग एवं ट्रैक्टर चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी तरह के अन्य कार्यक्रम युवाओं के कौशल विकास हेतु आगे भी संस्था द्वारा चलाये जाते रहेंगे।
इस दौरान एमएसएमई ट्रेनिंग सेंटर सितारगंज में पार्टनर्स इन प्रोस्पेरेटी संस्था से राजीव रस्तोगी तथा एमएसएमई से सीनियर मैनेजर ईशु अस्थाना, प्रशिक्षक दीपक कुमार, मैनेजर अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो। शुभारंभ अवसर पर संस्था सदस्य व युवा।