Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओ की ली बैठक

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओ की ली बैठक

By on December 19, 2021 0 247 Views

रामनगर।राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे अल्पसंख्यक मोर्चे के विधानसभा सम्मलेन को लेकर अल्प संखयक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन ने शनिवार को ग्राम शक्तिनगर मैं कार्यकर्ताओं की बैठक ली| इस दौरान कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा सरकार के अल्प संख्यक वर्ग के लिए किये कार्यों को कर्यकर्ताओं को बताया।साथ ही कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय की हितेषी है।कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के बल पर चल रही है।आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा सरकार बनेगी।कहा कि प्रदेशस्तर पर अल्पसंखयक मोर्चे का विधानसभा सम्मलेन का कार्यक्रम किया जा रहा है| इसके अंतर्गत सभी विधानसभा में पहुंचकर भाजपा सरकार के कार्यो को लोगों को बताया जा रहा है।इस दौरान विधायक दिवान सिंह बिष्ट सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश नैनवाल भाजपा जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा सैयद अली नक़वी शक्तिनगर पुछड़ी प्रधान नरगिस जहाँ प्रधान प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद अंसारी विधायक प्रतिनिधि जगमोहन सिंह बिष्ट पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल हुसैन पूर्व जिला अध्यक्ष अजीज खान भाजपा नगर अध्यक्ष अध्यक्ष के मोर्चा यामीन सलमानी रईस सिद्दीकी डॉ तनवीर मोहम्मद आदिल आदि मौजूद रहे।