October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • भाभी को करके बदनाम, ठग कर गए अपना काम ! सुनार रखकर चेन, हो गया बेचैन, पढ़ें पूरी खबर…

भाभी को करके बदनाम, ठग कर गए अपना काम ! सुनार रखकर चेन, हो गया बेचैन, पढ़ें पूरी खबर…

By on May 18, 2023 0 1023 Views

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा जयपाल में दो युवकों ने भाभी के जहर खाने के बाद रुपयों की जरूरत बताकर सराफा व्यापारी को चूना लगा दिया। युवकों ने दो सोने की चेन के बदले 105000 रुपये ले लिए। व्यापारी ने चेन चेक कराईं तो नकली निकलीं। तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव ग्राम कटौल कोटावारी निवासी सपिन शर्मा की मदनापुर के गांव बरखेड़ा में सराफा की दुकान है। तीन मई दोपहर 12 बजे दो बाइकों से चार युवक उनकी दुकान पर आकर रुके। दो युवक अंदर आए और भाभी द्वारा जहर खाने की बात कहते हुए रुपयों की जरूरत बताई।

युवकों ने 21.140 एमजी व दूसरी 12 एमजी की सोने की चेन गिरवी रखने के लिए दी। इसके एवज में व्यापारी ने 105000 रुपये दे दिए। छह दिन बाद सराफा व्यापारी ने चेन की जांच कराई तो वे नकली निकलीं। धोखाधड़ी होने के बाद सपिन शर्मा ने थाने पर आकर तहरीर दी। उसने बताया कि सामने आने पर युवकों को पहचान लेंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।