September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ज़िला विधिक प्राधिकरण द्वारा नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम चलाया गया।

ज़िला विधिक प्राधिकरण द्वारा नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम चलाया गया।

By on October 8, 2021 0 309 Views

रामनगर। जिला विधिक प्राधिकरण नैनीताल द्वारा पी0एन0जी0 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम में नशे के खिलाफ समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने का आह्वान किया गया।
महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर मोहन चंद्र पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम में पी एल वी जीवन सत्यवली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी । सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट प्रभात ध्यानी ने अपने संबोधन में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से इस पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।रामनगर कोतवाली के एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए परिवार और समाज को हमेशा जागरूक रहते हुए पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की ।जिससे नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके।महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया महाविद्यालय की छात्राओं खुशी रावत व मुस्कान ने विद्यार्थियों से नशे से अपना जीवन बर्बाद ना करने की अपील की ।मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ आर डी सिंह ने नशे से हो रहे बच्चों के तन व मन पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मोहन चंद्र पांडे ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि जीवन में कभी भी नशे जैसी बुराई को अपने जीवन में ना आने दे ,हमेशा सतर्क और जागरूक रहें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ जे एस नेगी ने कहा कि देश के भविष्य को बचाने हेतु इस अभियान को लगातार बल देने की जरूरत है देश सामूहिक प्रयास व एकजुटता से ही इस चुनौती से पार पा सकता है ।सभी आगंतुकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए पीएलवी जीवन सत्यवली ने लगातार नशे के खिलाफ मुखर रहने की अपील की। इस अवसर पर डॉ धीरेन्द्र, सीनियर सिटीजन कमेटी रामनगर के सचिव पीसी जोशी,सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चन्द्र सत्यवली,एडवोकेट आशीष सत्यवली, कांस्टेबल वीरेंद्र पाल सिंह आदि ने भाग लिया.