September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अवैध खनन पर क्यों नहीं लग पा रहा है अंकुश। किया हैं स्थानीय पुलिस प्रशासन की मजबूरी

अवैध खनन पर क्यों नहीं लग पा रहा है अंकुश। किया हैं स्थानीय पुलिस प्रशासन की मजबूरी

By on November 17, 2021 0 355 Views

रामनगर के पीरुमदारा और मालधन चौड़ क्षेत्र में शायद स्थानीय प्रशासन को है किसी बड़ी अनहोनी अप्रिय घटना का है इंतजार पीरुमदारा के कठिया फुल मार्ग पर नो एंट्री समय पर स्थानीय प्रशासन भारी भरकम ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाने में पूर्णता नाकाम सा नजर आ रहा है बता दें कि कुछ माह पहले ही रणजीत रावत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 1 घंटे का सांकेतिक हाइवे जाम एक डंपर से हुवे दुःखद हादसे के बाद यहाँ लगाया गया था । बाद में पुलिस प्रशासन द्वारा ठोस कार्यवाही के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया था।

स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पीरुमदारा मुख्य चौराहे पर स्कूल के समय पर भारी भरकम वाहनों की नो एंट्री का बोर्ड चप्पा किया गया है अपने ही लगाए गए बोर्ड पर लिखे समय के अनुसार स्थानीय प्रशासन नो एंट्री समय को लागू करने में कुछ ही दिनों बाद नाकाम हो गया है। आपको बता दें कि पीरुमदारा के कठिया पुल मार्ग पर लगभग छोटे बड़े मिलाकर दर्जनभर स्कूल वह कोचिंग सेंटर है जहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं एवं छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ किसी भी दिन इन भारी-भरकम वाहनों की स्कूल के समय पर आवाजाही के कारण घट सकती है कोई अप्रिय घटना
इन भारी-भरकम वाहनों को ही किसी भी अप्रिय घटना का जिम्मेदार मानना भी गलत होगा कहीं ना कहीं कठिया पुल मार्ग पर हुआ अतिक्रमण भी किसी अप्रिय घटना का कारण बन सकता है जिसमें कठिया पुल मार्ग पर अतिक्रमण का आलम यह है कि सड़क पर भी इन अतिक्रमणकारियों ने अपना कब्जा जमा रखा है।
बात मालधन चौड़ की तो यहाँ मालधन डीएम दरबार मे की गई शिकायतों के बाद अवैध डंपरों का और ज्यादा बढ़ गया है,पहले तो रात में ही चला करते थे अब सुबह,दिन,रात लगातार चल रहे है।
जबकि रामनगर-64गेट-मालधन-कुंडा रोड मल्टीएक्सल वाहनों के लिए प्रतिबंधित है।वही तुमड़िया डैम सिंचाई विभाग की भूमि से जेसीबी द्वारा मिट्टी अवैध रूप से खुदान कर डंपरों से बाहर बिक्री किया जा रहा है,ये सब पुलिस प्रशासन की नाकामी की कहानी है या कुछ और सभी भलीभांति जानते है। सभी अवगत है कि मेरे द्वारा पिछले वर्ष इनका विरोध करने पर पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही हुई थी,और पीरूमदारा हाईवे जाम करने के कारण भी एक और मुकदमा पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है।