October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड के कई पर्वतीय इलाकों में आज खेला जा रहा रंग, धामी सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान बन्द

उत्तराखंड के कई पर्वतीय इलाकों में आज खेला जा रहा रंग, धामी सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान बन्द

By on March 15, 2025 0 299 Views

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशवासियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य के अधीन समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों/विद्यालयों में 15 मार्च 2025 (शनिवार) यानि आज पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

यह अवकाश प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों में लागू रहेगा. हालांकि, यह अवकाश बैंकों, कोषागारों एवं उप कोषागारों पर लागू नहीं होगा. जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय पर्वतीय संस्कृति एवं परंपराओं के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम है. जिससे प्रदेशवासियों को पारंपरिक पर्वतीय होली के उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर प्राप्त होगा.

बता दें आज पूरे देश में होली हर्ष और उल्लास के साथ होली मनाई गई. सुबह से शाम तक लोग रंगों में डूबे नजर आये. लोगों ने रंगों के साथ ही संगीत के साथ होली का त्योहार मनाया. उत्तराखंड के कई पहाड़ी क्षेत्रों में शनिवार यानी आज होली मनाई जाएगी. जिसे देखते हुए धामी सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. जिसके आदेश भी जारी कर दिये गये हैं.

बता दें इससे पहले सीएम धामी ने आज सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने इस बार होली को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प मनाने की अपील की थी.