October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • तेज बारिश से उफान पर आए नाले के बहाव से हुए नुकसान का एस, डी, एम, ने जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया।

तेज बारिश से उफान पर आए नाले के बहाव से हुए नुकसान का एस, डी, एम, ने जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया।

By on April 1, 2023 0 307 Views

कालाढूंगी। उपजिला अधिकारी रेखा कोहली ने हिम्मतपुर बैलपडाव में स्थित करकट नाले से हुए नुकसान का जायजा लिया। शुक्रवार को तेज बारिश से उफान पर आए करकट नाले के बहाव के बाद एस, डी, एम, रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी , ने राजस्व निरीक्षक फैजान खान, राजस्व उपनिरीक्षक अरुण देवरानी द्वारा जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रेखा कोहली ने नाले से हुई हानि तथा अन्य तहसील छेत्रांतर्गत सभी राजस्व उप निरीक्षकों को वर्षा से हुई हानि के संबंध में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान इमरान सहित अनेक लोग मौजूद थे।