October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सनकी आशिक का कारनामा, छठ पूजा मे अर्घ्य देकर लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत: Video

सनकी आशिक का कारनामा, छठ पूजा मे अर्घ्य देकर लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत: Video

By on November 20, 2023 0 1138 Views

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले में अपराधियों ने सोमवार की सुबह बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. घटना कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला की है, जहां घात लगाए अपराधियों ने एक ही परिवार के 6 सदस्यों को गोली मार दी. इलाज के दौरान दो सहोदर भाईयों की मौत हो गई, जबकि चार को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. रेफर किए गए मरीजों में भी दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

घटना की सूचना के बाद डीएम अमरेंद्र कुमार एसपी पंकज कुमार, एसडीओ निशांत कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. मृतक में में शशिभूषण झा के पुत्र चंदन कुमार और राजनंदन कुमार शामिल हैं. जबकि जख्मी में प्रीति झा, लवली झा, दुर्गा कुमारी एवम शशिभूषण झा शामिल हैं. जानकारी के अनुसार जख्मी में प्रीति झा, लवली झा और दुर्गा कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

घटना का आरोप पड़ोस के ही आशीष उर्फ छोटू पर लगाया गया है. एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पंजाबी मुहल्ला के आशीष कुमार ने प्रेम प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. वहीं परिजन बताते हैं कि छठ घाट से सभी लोग लौट रहे थे. इसी दौरान पूर्व से घात लगाए आशीष ने अंधाधुंध फायरिंग कर सभी को जख्मी कर दिया जिसमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.