October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने पर 13 ठेकेदारों, बिल्डरों पर 9.95 लाख रुपये का जुर्माना

प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने पर 13 ठेकेदारों, बिल्डरों पर 9.95 लाख रुपये का जुर्माना

By on November 20, 2021 0 208 Views

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए 13 ठेकेदारों, बिल्डरों और अन्य पर लगभग 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (जन स्वास्थ्य) सलिल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सभी प्राधिकरणों और स्थानीय प्रशासन को निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने निर्देशों का पालन करते हुए ग्रेटर नोएडा में सभी तरह के निर्माण कार्यों पर चार दिनों के लिए रोक लगा दी थी।

उन्होंने बताया कि प्रदूषण रोकने के नियमों का उल्लंघन करने पर दो दिन के दौरान 13 ठेकेदारों, बिल्डरों और अन्य पर 9.95 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।