September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • गर्जिया पर्यटक क्षेत्र में शराब पीकर हुडदंग करते हुए 02 व्यक्ति गिरफ्तार 8 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

गर्जिया पर्यटक क्षेत्र में शराब पीकर हुडदंग करते हुए 02 व्यक्ति गिरफ्तार 8 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

By on July 23, 2021 0 458 Views

रामनगर। पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखंड के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने एवं पर्यटक स्थलों में गंदगी आदि करने से रोकने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री आशुतोष कुमार के नेतृत्व में आज उप निरीक्षक मनोज नयाल चौकी प्रभारी गर्जिया रामनगर द्वारा 08 व्यक्तियों को गर्जिया पर्यटन क्षेत्र मे सार्वजनिक रूप से शराब पीकर अराजकता फैलाते हुए पकड़ा गया।
जिनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। तथा उनके 04 वाहनों को सीज किया गया है।
इसके अतिरिक्त कल दिनांक 22 जुलाई 2021 की रात्रि गर्जिया पर्यटन क्षेत्र में ही 02 व्यक्तियों को शराब पीकर अराजकता फैलाने एवं हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया जिन्हें 51 सीआरपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार कर आज दिनांक 23 जुलाई 2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।