September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • एसओजी टीम ने 2500 रूपये के इनामी को किया गिरफ्तार ।

एसओजी टीम ने 2500 रूपये के इनामी को किया गिरफ्तार ।

By on November 13, 2021 0 211 Views

काशीपुर। डीआईजी कुमाऊं ऑपरेशन क्रैकडाउन के अभियान के तहत एसओजी की टीम ने 2500 रूपये की इनामी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बीती जनवरी माह में आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। बताया कि बीती 14 अक्टूबर 2020 को ग्राम दोहरी परसा आईजीएल रोड निवासी सूरजपाल पुत्र बुद्धसैन उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इसमें उसके भाई अनिल व मां ने भी उसका साथ दिया था। पुलिस ने मामले में बीती 8 जनवरी 2021 को आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 में नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने इस दौरान आरोपी पर 2500 रूपए का इनाम भी घोषित कर दिया था। इसके बाद भी आरोपी सूरज पाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। मामले में एसओजी की टीम ने आरोपी सूरज पाल को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को टांडा उज्जैन तिराहे से गिरफ्तार कर अपहृत नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से विद्वान न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। टीम में कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी, रविंद्र सिंह बिष्ट, कां. दीपक कठैत, विनय कुमार, जरनैल, दीवान बोरा, कैलाश तोमक्याल शामिल रहे।