Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • मण्डल कार्य समिति की बैठक आयोजित।

मण्डल कार्य समिति की बैठक आयोजित।

By on August 3, 2021 0 305 Views

कालाढुंगी। (शकीर हुसैन) मण्डल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट मौजद रहे।सोमवार को कालाढुंगी में भाजपा मण्डल कार्य समिति की बैठक मण्डल अध्य्क्ष महेंद्र दिगारी की अद्यक्षता आयोजित की गई बैठक में मण्डल में निवास करने वाले सभी प्रदेश,जिला,मण्डल ,व मोर्चे के कार्यकर्ताओ ने भागीदारी की । इस दौरान मुख्यातिथि का सभी ने स्वागत किया।स्वागत के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं को सम्भोधित करते हुए प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट कहा कि 2022 में भाजपा 60 से भी अधिक सीटों के साथ राज्य में सरकार बनाएगी ओर ये सब कार्यकर्ताओ के बल पर ही सम्भव हो सकता है। इसलिए हर मण्डल कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी को निभाना होगा ।उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुखों से कहा कि व बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए उनसे मिलकर विचार विमर्श करे। वही बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए बूथ प्रमुख को जिम्मेदारी देते हुए उंनको बूथ कमेटियों के साथ मिलकर पन्ना प्रमुख बनाकर उनके साथ विचार विमर्श कर केंद्र व सरकार की जननीतियो को जनता तक पहुचाने की बात कही। दी।इस दौरान भट्ट ने सभी से 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओ के बल पर एक बार फिर से हम राज्य में सरकार बनाएंगे। ओर उतराखण्ड से एक बार भाजपा एक बार कॉंग्रेस की नीति खत्म कर के बार बार भाजपा की नीति लागू करेंगे।इस दौरान चेरमेंन पुष्कर कत्यूरा, गोपाल बुडलाकोटि ,मण्डल प्रभारी,रुचि गिरी शर्मा,विनोद बुधलाकोटी,भगवान कूमटिया, अखलेश वर्मा,लक्ष्मण सिंह देऊपा, महमूद हसन बंजारा,कैलाश बुडलाकोटि,जसविंदर सिंह,पूरन जोशी,कविता बलिया,रेखा गुप्ता,नसीम जहाँ,शाकिर हुसैन, तस्लीम कुरैशी, मो,राजा,सुच्चा सिंह,धर्मानंद रखोलिया,वीरेंद्र बिष्ठ,आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।