October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • योगी का ऐलान, अप्रैल मे 3 बार मिलेगा मुफ्त राशन…

योगी का ऐलान, अप्रैल मे 3 बार मिलेगा मुफ्त राशन…

By on April 3, 2022 0 231 Views

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के गरीबों के लिए योगी सरकार की तरफ से एक बड़ी खबर है. बताया जा रहा है कि इस अप्रैल में लाभार्थियों को दो बार नहीं, बल्कि तीन बार राशन दिया जाएगा. यह बात सीएम योगी ने जनता से कही है. बीते दिन सीएम योगी बलरामपुर दौरे पर थे, जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए यह बात कही है. इसी के साथ उन्होंने आश्वासन दिया है कि यूपी का कोई भी गरीब किसी भी सरकारी योजना से वंचित नहीं रहेगा. इस बार उन्हें अप्रैल में तीन बार राशन मिलेगा.

सीएम योगी ने जनता से कही यह बात

बता दें, सीएम योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के तुलसीपुर ब्लॉक में रतननाथ दलीचा मंदिर और शिवमंदिक का शिलान्यास करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सदियों से पीर रतननाथ की यात्रा देवीपाटन मंदिर में होती रही है. हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है. सीएम ने कहा कि भगवान पर भरोसा रखना होता है, वह सभी का कल्याण करते हैं. उन्होंने शुक्रवार देर शाम पाटेश्वरी की पूजा की और प्रदेश के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा.

गरीबों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि प्रदेश के गरीबों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इसके लिए यूपी सरकार लगातार प्रयासरत है. इसी के साथ, सरकार हर गरीब को आवास योजनाओं का लाभ दे रही है. हालांकि, विपक्ष कोशिश कर रहा है कि सरकार को बदनाम किया जाए. सीएम ने जनता से कहा कि उनका बलरामपुर आने का उद्देश्य देवी के दर्शन करना है. मां पाटेश्वरी का दर्शन कर सभी काम पूरे होते हैं. किसी गरीब का नुकसान नहीं होता है.