September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • रिश्ता शर्मसार : पिता ने बनाया अपनी 12 साल की बेटी को हवस का शिकार, केस दर्ज

रिश्ता शर्मसार : पिता ने बनाया अपनी 12 साल की बेटी को हवस का शिकार, केस दर्ज

By on December 17, 2023 0 1475 Views

उधमसिंह नगर से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पिता ने अपनी ही 12 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया है। आरोपी ने नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने तहरीर दी है।

पिता ने बनाया सौतेली बेटी को हवस का शिकार

जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने बताया की क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ रहती थी। ये उसकी दूसरी शादी थी। उसके पुराने पति से उसकी 12 साल की बेटी है। महिला ने बताया कि उसके दूसरे पति ने उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर वो उसे जान से मारने की धमकी देता था।

आरोपी को भेजा जेल

बेटी के गुमसुम रहने पर उसकी मां ने कारण पूछा तो उसने आपबीति सुनाई। जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी के अनुसार मामला को लेकर सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।