October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भगवानपुर मे भाभी से हारा देवर…ममता ने सुबोध को चटाई धूल

भगवानपुर मे भाभी से हारा देवर…ममता ने सुबोध को चटाई धूल

By on March 10, 2022 0 837 Views

देहरादून: उत्तराखंड मे जनता के जनाधार ने इस बार भी बीजेपी का साथ दिया है और भाजपा को करीब 48 सीट मिलती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस को 18 सीटों के करीब मिलती दिख रही हैं। इस राजनीतिक लड़ाई मे भगवानपुर विधानसभा से देवर भाभी की लड़ाई दिलचस्प रही। भगवानपुर से एक तरफ जहां कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश मैदान मे थी तो वहीं बहुजन समाज पार्टी से ममता के देवर सुबोध राकेश ताल ठोंक रहे थे। हालांकि देवर सुबोध राकेश पर भाभी ममता काबू पा चुकी हैं और करीब 4800 वोटों से देवर को पटखनी देकर जीत दर्ज कर चुकी हैं।

आपको बता दें भगवानपुर विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश ने साबित कर दिया कि वह राकेश परिवार की राजनैतिक विरासत की असली हकदार हैं। इस बार भी उन्होंने अपने देवर को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस की ममता राकेश को 44,666 और बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को 39,858 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी 11,998 मत मिले हैं।