September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • छात्राओं को बताया आयरन फाउंड्री व कॉर्बेट म्यूजियम का इतिहास।

छात्राओं को बताया आयरन फाउंड्री व कॉर्बेट म्यूजियम का इतिहास।

By on March 8, 2022 0 238 Views

कालाढूंगी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी के सात दिवसीय एनएसएस शिविर दौरान एनएसएस छात्राओं को कालाढूंगी स्थित उत्तर भारत की प्रथम आयरन फाउंड्री व जिम कॉर्बेट संग्रहालय का भ्रमण कराया गया।
कॉलेज प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी के निर्देशन में आयोजित हो रहे एनएसएस शिविर के दौरान कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के सचिव मोहन पांडे ने कालाढूंगी में मौजूद 1858 की आयरन फाउंड्री और अंग्रेजी शासन में कैसे यहां लोहा बनाया जाता था। छात्राओं को जानकारी दी। इसी के साथ विश्वविख्यात जिम कोर्बेट संग्रहालय का भ्रमण कराते हुए संग्रहालय से जुड़ी तमाम जानकारी दी।
भ्रमण के दौरान छात्राएं रास्ते की सफाई करतीं चल रही थीं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी कविता तिवारी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी हीरा मर्तोलिया, नंद राम, टीका राम सहित भूमिका धामी, कल्पना आर्या, काजोल आर्या, भूमिका मेहरा, संजना मेहरा, नेहा बहुगुणा, भावनी बिष्ट, खुशी बिष्ट, सुमन जोशी, नीतू बुधलाकोटी, दिया करायत, दुर्गा पांडे आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।
फोटो। 1858 की आयरन फाउंड्री देखते एनएसएस छात्राएं।