October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • शाहजहांपुर: महंगा बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर घूम रहे थे 2 युवक, GRP ने देखते ही कहा – ‘तुम दोनों…’ मच गई अफरा-तफरी

शाहजहांपुर: महंगा बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर घूम रहे थे 2 युवक, GRP ने देखते ही कहा – ‘तुम दोनों…’ मच गई अफरा-तफरी

By on December 16, 2024 0 551 Views

शाहजहांपुर. शाहजहांपुर जीआरपी ने रविवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक से चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकीम उर्फ मुकीन और फुरकान के रूप में हुई. दोनों बिजनौर जिले के अमीपुरशुद थाना क्षेत्र के गांव जनदरपुर के रहने वाले हैं. दोनों आरोपियों के पास से से मॉरीशस का आईकार्ड, वीजा कार्ड, एसबीआई का एटीएम कार्ड, एयरलाइन टिकट, 15 हजार रुपये और अन्य सामान बरामद किया गया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. पूरा मामला ट्रेन में विदेशी नागरिक की बैग चोरी से जुड़ा हुआ है.

चार दिसंबर को मॉरीशस के रॉयल रोड पेटी रेफरी निवासी जयप्रकाश बुश गोपाल दून एक्सप्रेस के कोच वन में पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे. ट्रेन जब सुबह शाहजहांपुर पहुंची तो उनकी आंख खुली. उनका बैग गायब था. बैग में आईडी कार्ड, एयर टिकट, चार्जर, 500 यूरो, और 10 हजार मॉरीशस रुपये थे. उन्होंने मॉरीशस निवासी एक शख्स ने लखनऊ जीआरपी थाने में बैग चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी. शाहजहांपुर क्षेत्र की घटना होने चलते शाहजहांपुर जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की. रेल एसपी ने मामले के खुलासे को लेकर निर्देश दिए थे.

जीआरपी थाना प्रभारी रेहान अली ने बताया मुकीम उर्फ मुकीन और फुरकान बैग में रखी यूरो और मॉरीशस की करेंसी को समझ नहीं सके. उन्होंने दिल्ली में इसे बेच दिया. बैग में रखी स्मार्ट वॉच को भी उन्होंने बेच दिया. आरोपियों को 20,000 रुपये समान बेचकर मिले.

आरोपियों ने बताया कि वो चलती ट्रेन में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन में वह एसी ठीक करने के बहाने घुसे थे. इसी दौरान उन्होंने मॉरीशस के नागरिक के बैग पर हाथ साफ कर दिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमें दर्ज हैं.