September 8, 2026
Breaking News

पीरुमदारा पुलिस ने असहाय गरीबों को कंबल बांटे

By on December 22, 2021 0 371 Views

रामनगर। कड़कड़ाती सर्दी में पीरुमदारा चौकी पुलिस के इंचार्ज भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पिरूमदारा चोकी पुलिस ने ग्राम थारी, पीपलसाना, हल्दुआ,आमपोखरा, बसई और 64 गेट गांव में पचास निर्धन और असहाय बुजुर्ग ग्रामीणों को कंबल वितरित किए और उनका हालचाल जाना,, इससे पहले पुलिस ने क्षेत्र के अत्यंत गरीब और निराश्रित बुजुर्गों का डाटा तैयार किया, पुलिस ने वृद्ध ग्रामीणों के घर जाकर उनको कंबल बिस्कुट और नमकीन के पैकेट दिए ,, खाकी वर्दी में लैस पुलिस को अपने सामने देखकर बुजुर्गों की आंखें भर आई।
पुलिस की इस अनोखी पहल की स्थानीय जनता ने प्रशंसा की, भगवान सिंह महर ने बताया कि सूचना मिलने पर क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का पुलिस द्वारा तत्काल निस्तारण किया जा रहा है खास तौर पर असहाय निराश्रित बुजुर्ग 24 घंटे पुलिस के फोकस में है।गरीबों व जरूरतमंद लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।