October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • काशीपुर के आंगनबाड़ी केंद्र नीझड़ा में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

काशीपुर के आंगनबाड़ी केंद्र नीझड़ा में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

By on March 23, 2022 0 316 Views

काशीपुर।(गिरीश चन्द्र शर्मा) काशीपुर के आंगनबाड़ी केंद्र नीझड़ा में पोषण पखवाड़ा अभियान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पोषण अभियान में आंगनबाड़ी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अंडो का वितरण किया गया और 0-6 साल तक के बच्चों का वजन एवं लंबाई मापी गई।

पोषण अभियान की शुरुआत 21 मार्च से शुरू हुई। पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 1 नीझड़ा – पार्षद बीना नेगी , प्रकाश नेगी, प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह , आगनबाड़ी कार्यकर्ती कमलेश जोशी व साहिका, मंजू सनवाल आदि उपस्थित रहे।