September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • व्यापार मंडल कार्यालय में महिला एकता मंच की बैठक आयोजित की गई

व्यापार मंडल कार्यालय में महिला एकता मंच की बैठक आयोजित की गई

By on February 25, 2022 0 231 Views

रामनगर। व्यापार मंडल कार्यालय में महिला एकता मंच की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधान सभा चुनाव व 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में मंच की संयोजक ललिता रावत ने कहा कि देश के संविधान में महिलाओं को बराबरी का अधिकार दर्ज है लेकिन आजादी के 75 वर्ष बाद भी महिलाओं को बराबरी का अधिकार नहीं मिल पाया है। महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए जरूरी है कि देश में महिलाओं समेत सभी देशवासियों को रोजगार की गारंटी दी जाए। उन्होंने कहा कि 8 मार्च हम महिलाओं के संघर्षों को याद करने व उससे प्रेरणा लेने का दिन है।उषा पटवाल ने महिला संघर्षों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिला सामाख्या कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम था। इसके माध्यम से महिलाएं अपने हक के लिए आवाज उठाने लगी थी लेकिन सरकार ने बड़ी चालाकी से इस कार्यक्रम को पीछे धकेल दिया और इसको बजट देना बंद कर दिया ताकि महिलाएं अपने हक अधिकार के बारे में ना जान सके और घर में कैद रहकर बोल न पाएं।
कौशल्या ने कहा कि 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सड़कों पर उतरकर अपने हक अधिकार की आवाज को बुलंद करना चाहिए।
बैठक में आगामी 8 मार्च को शहीद पार्क रामनगर से जुलूस प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिलाओं के बीच व्यापक प्रचार किया जाएगा।इस दौरान बैठक में शांति देवी, दीपा देवी, तुलसी रावत, कमला देवी, पूजा, नीलू रस्तोगी, लक्ष्मी, दीपा आदि लोग मौजूद रहे।