Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण सर्वधन एवं विकास पर आधारित पौराणिक एवं पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण सर्वधन एवं विकास पर आधारित पौराणिक एवं पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By on December 5, 2021 0 304 Views

रामनगर।हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण सर्वधन एवं विकास पर आधारित
पौराणिक एवं पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।मकसद संस्था उत्तराखण्ड के तत्वाधान में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण सर्वधन एवं विकास के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शनिवार को डिवाइन स्कूल पीरूमदारा रामनगर में किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रेखा रावत द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को संस्था की सचिव, हेमा बिष्ट एवं सलाहकार महेन्द्र भैसोडा एवं हेम चंद शर्मा अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत ने कहा कि हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण सर्वधन एवं विकास संस्था एवं सभी कलाकारों की प्रशंसा की और कहा कि अपने रीति रिवाज परम्पराएं संस्कार एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार उसके संरक्षण सर्वधन का कार्य मकसद संस्था द्वारा किया जा रहा है।मकसद संस्था द्वारा दीपक डिवाइन स्कूल के प्रांगण में उत्तराखण्ड के पारम्परिक एवं पौराणिक लोकगीत एवं लोकनृत्य कार्यक्रमों का भब्य आयोजन बीस दिवसीय पारम्परिक लोक कलाओं का प्रशिक्षण के उपरांत किया जा रहा है।मकसद संस्था द्वारा आज पारम्परिक एवं पौराणिक लोक पर सुन्दर कार्यक्रम मॉ नन्दा सुनन्दा की स्तुति लोकगायक चन्द्रशेखर द्वारा उत्तराखण्ड का पारम्परिक लोक गीत की पुस्तुति उत्तराखंड की पौराणिक लोक कला नन्दा राजजात यात्रा की सुन्दर प्रस्तुति।लोक कलाकार महेन्द्र भैसोड़ा द्वारा- सोमेश्वर बजारा मिले गाडी करी रै ठाड़ी।
पारंपरिक सामुहिक नृत्य जिसके बोल है पार भीड की बसंती चोरा रूमा झुमा।उत्तराखंड का सुप्रसिद्ध जौनसारी नृत्य जिसके बोल है नीलिमा नीलिमा।चोफुला थडिया नृत्य जिसके बोल है नीलिमा नीलिमा।उत्तराखंड का गढवाली लोकनृत्य बसंत की हवा छाया।सामूहिक नृत्य जिसके बोल है-काकड खे जाली चीरा।उत्तराखंड का प्रसिद्ध छपेली लोक नृत्य।प्रसिद्ध एकल लोकगीत धर्मा बिष्ट एवं हेम चन्द्र शर्मा, चंदन सिंह मेहरा द्वारा।
उत्तराखंड का पारम्परिक झोडा लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।
संगीत निर्देशन हेमा बिष्ट, भूवन चन्द्र जोशी एवं नृत्य निर्देशन किशन लाल।गायन कलाकार- नीतू भारद्वाज, कीर्ति गयाल, चन्द्रशेखर, अनिल कुमार, महेन्द्र सिंह भैसोड़ा आदि ने की।
नृत्य कलाकार हरीश हिमांशू आशीष, लक्ष्मण, पिंकी, तारा, पूजा, कविता, ललिता साह, कमला राणा, मानविका रावत,
पिंकी गहत्याडी, मनोज जोशी, प्रकाश थापा, संजीव कुमार एवं किशोर पाठक ने की।
वाद्य कलाकार- हारमोनियम पर अजय कुमार, तबला संजय कुमार, ढोलक रवि एवं सौरभ जोशी, बांसुरी वादक महेन्द सिंह हुडके पर चन्द्र शेखर ने प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का संचालन हेमन्त बिष्ट द्वारा किया गया इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत पूर्व राज्यमंत्री दिनेश मेहरा खंड शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट स्कूल प्रबंधक जसोद सिंह बिष्ट संजय बिष्ट नरेंद्र चौहान किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।