Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सीएम धामी से मुलाकात के बाद बद्रीनाथ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू…

सीएम धामी से मुलाकात के बाद बद्रीनाथ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू…

By on November 8, 2023 0 572 Views

देहरादून भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर हैं। बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू बद्रीनाथ धाम पहुंची। भगवान बदरी विशाल के दरबार में राष्ट्रपति ने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति के बद्रीनाथ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति वहां पहुंची हैं। बाबा केदार के दर्शन करने के साथ ही राष्ट्रपति ने वहां पर पूजा-अर्चना भी की।

सीएम धामी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की और उनका देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने खास तोहफा भी दिया।