September 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • SIR के तहत फॉर्म-6, 7 और 8 की ऑनलाइन सुपर चेकिंग, 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

SIR के तहत फॉर्म-6, 7 और 8 की ऑनलाइन सुपर चेकिंग, 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

By on September 27, 2026 0 19 Views

हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में अंतिम निस्तारण से पहले प्राप्त दावे और आपत्तियों की ऑनलाइन सुपर चेकिंग की गई।

आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं निर्वाचक नामावली प्रेक्षक दीपक रावत ने SIR के तहत ऑनलाइन प्रारूप-6, प्रारूप-7 और प्रारूप-8 में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुपर चेकिंग की। इस दौरान प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन जांच कर प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसके बाद पात्र नागरिक नए मतदाता के रूप में पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने तथा नाम और अन्य विवरण में आवश्यक संशोधन के लिए निर्धारित फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया में सुविधा के साथ समय की भी बचत होगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि SIR के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आम नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाए रखने के लिए पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने आवेदन प्रस्तुत करें। अधिकारियों को आवेदन पत्रों की जांच में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।