October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • केजरीवाल के दौरे से पहले AAP को झटका: पूर्व IPS अनंत राम चौहान कांग्रेस में शामिल

केजरीवाल के दौरे से पहले AAP को झटका: पूर्व IPS अनंत राम चौहान कांग्रेस में शामिल

By on January 3, 2022 0 254 Views

देहरादून: : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल तीन जनवरी को फिर देहरादून आ रहे हैं । वह यहां से उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए आगामी नव परिवर्तन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान से आप तीन लाख नव परिवर्तन प्रमुख बनाने का लक्ष्य लेकर चलेगी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता को सरकार बनने पर अब तक चार बड़ी गारंटी दी है। जिसमें सबसे पहले गारंटी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर को रोजगार नहीं तो पांच हजार, तीर्थ यात्रा गारंटी, और चौथी गारंटी हर 18 वर्ष से उपर की महिला को एक हजार प्रतिमाह । लेकिन केजरीवाल के दौरे से ठीक 1 दिन पहले आम आदमी पार्टी को ज़ोर का झटका लगा है।

पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह के बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी अनंत राम चौहान ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कर दिया है। अनंत राम चौहान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बता दें, पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह और आईजी अनंत राम एक साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, अनंत राम चौहान को विकासनगर से टिकट देने की बात हुई थी, लेकिन इस बीच विकासनगर इलाके के एक व्यापारी ने आप पार्टी में पैठ बना ली। इसके बाद आप नेताओं ने अनंत राम को गढ़वाल का अध्यक्ष बना कर उक्त व्यापारी के टिकट का रास्ता साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात से अनंत राम नाराज चल रहे थे।