October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • समाजसेवी ज्योति आनन्द ने कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में गरीबों को किया सामान वितरित।

समाजसेवी ज्योति आनन्द ने कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में गरीबों को किया सामान वितरित।

By on November 23, 2021 0 314 Views

कोटाबाग। (शाकिर हुसैन)मंगलवार को कोटाबाग की समाज सेवी ज्योति आनंद ने अपने मदद के 10वे दिन कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांव खीमपुरी, बैलपड़ाव, गेबुआ में छोटे-छोटे बच्चों को खिलौने, रजाई, कंबल, जूते – चप्पल आदि वितरित किए। उन्होंने कहा की गरीब लोगों की मदद के लिए मेरे परिवार व मेरे दोस्त लोग मदद कर रहे हैं। इसलिए वह गरीबों तक इस समय तक पहुंचा रही है, ज्योति आनंद इससे पहले भी कोरोना लॉकडाउन में कई गरीब, जरूरतमंद, बेसहारा को मदद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे, ज्योति आनन्द के साथ सामान देने वालों में अंशु पाण्डेय, मीना बिष्ट, गंगा बिष्ट,सीमा कंबोज, धर्मेंद्र कंबोज, लोग मौजूद रहे।