Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बुजुर्ग महिला ने अपने पुत्र पर मारपीट करने के साथ घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया।

बुजुर्ग महिला ने अपने पुत्र पर मारपीट करने के साथ घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया।

By on December 4, 2021 0 276 Views

रामनगर।एक बुजुर्ग महिला ने अपने पुत्र पर मारपीट करने के साथ घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।शुक्रवार को ग्राम बैलपड़ाव उदयपुरी निवासी लक्ष्मी देवी ने अमिता लोहनी को उनके कार्यालय में शिकायती पत्र और बैलपड़ाव चौकी पुलिस को दी तहरीर मे पीड़ित महिला ने कहा कि वह 85 साल की बुजुर्ग महिला हैं और उसके तीन पुत्र हैं ।बताया कि उसका पुत्र इंद्र 30 साल पहले मारपीट करके घर छोड़कर भाग गया था और अब फिर 30 साल बाद घर आकर उसने मारपीट की ओर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और लाठी डंडे से हाथ पैर भी तोड़ दिए है।घर से निकालने की कोशिश और धमकियां देता है।शराब पीकर आये दिन मारपीट ,गाली गलौज और जान से मारने की धमकियां देता रहता है।कई बार अपनी बुजुर्ग माँ पर जानलेवा हमला भी कर चुका है।बताया कि आरोपी ने कई बार गला घोंटकर मारने की कोशिश भी की लेकिन पीड़ित महिला ने किसी तरह जान बचाते हुए आपबीती परिजनों को सुनाई।पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पुत्र घर में खर्चा भी नहीं देता और वह बहुत चालाक और शातिर क़िस्म का हैं।वह कोई भी उसके साथ बड़ी घटना कर सकता है।बताया कि वह जहाँ रहता था वहाँ भी दो लोगों को मार चुका है उसने खुद यह बात कुछ दिन पहले कही थी।उन्होंने बताया कि वह बहुत चिंतित और डरी सहमी हुई हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन और महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से न्याय की गुहार लगायी हैं।उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस अधिकारियों से बात की।उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला को इंसाफ़ दिलाया जायेगा और हर सम्भव मदद की जायेंगी।उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला के मामले में बैलपड़ाव चौकी पुलिस से बात की हैं।उन्होंने जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है।