October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड में आठ IAS अफसरों को मिला न्यू ईयर का प्रमोशन गिफ्ट, ये रही लिस्ट

उत्तराखंड में आठ IAS अफसरों को मिला न्यू ईयर का प्रमोशन गिफ्ट, ये रही लिस्ट

By on December 20, 2022 0 215 Views

देहरादून: उत्तराखंड में सचिव स्तर के अधिकारियों की कमी अब दूर हो जाएगी. उत्तराखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है. प्रदेश में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल रहे यह आईएएस अधिकारी अब सचिव ग्रेड पे पर प्रोन्नत किए गए हैं. प्रोन्नति पाए अधिकारियों में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और वी षणमुगम शामिल हैं.

उत्तराखंड में प्रभारी सचिव स्तर के 8 आईएएस अधिकारियों को सचिव ग्रेड पे पर पदोन्नति दी गई है. इसमें प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर राजेश कुमार, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, वी षणमुगम, नीरज खैरवाल, विनय शंकर पांडे, दीपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र नारायण पांडे और विनोद कुमार सुमन शामिल हैं. यह आईएएस फिलहाल उत्तराखंड में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं. खास बात यह है कि अब राज्य को सचिव स्तर के आठ अधिकारियों के मिलने से सचिव स्तर पर आईएएस अधिकारियों की चल रही कमी को दूर किया जा सकेगा.

आपको बता दें कि काफी लंबे समय से इन आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति का इंतजार इनकी तरफ से किया जा रहा था. लिहाजा इस इंतजार को खत्म करते हुए अब इस संदर्भ में पदोन्नति से जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया है.