September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मेरे बैग में बम है…पैसेंजर के इतना कहते ही फ्लाइट में मच गया हड़कंप, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग…

मेरे बैग में बम है…पैसेंजर के इतना कहते ही फ्लाइट में मच गया हड़कंप, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग…

By on October 22, 2023 0 918 Views

न्यूज़ डेस्क : मेरे बैग में बम है, इतनी कहते ही धरती से हजारों फीट ऊपर उड़ रही फ्लाइट में हड़कंप मच गया। सवारियों में चीख पुकार मच गई। फ्लाइट क्रू मेंबर्स और स्टाफ के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में यात्रियों को शांत किया गया और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बम होने की बात कहते वाले पैसेंजर को फ्लाइट में ही दबोच लिया गया था। एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसे गिरफ्त में लिया और उसके सामान की चैकिंग की। फ्लाइट के सभी पैसेंजर, क्रू मेंबर्स और स्टाफ सुरक्षित हैं। हवाई जहाज का एक-एक कोना भी खंगाला गया।

टेकऑफ के बाद सिक्योरिटी अलर्ट मिला

मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात 12 बजे पुणे से दिल्ली जाने वाली अकासा की फ्लाइट QP-1148 की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के बाद फ्लाइट को सिक्योरिटी अलर्ट मिला। एक यात्री ने शोर मचाया कि उसके बैग में बम है। इसके बाद जहाज को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। रात 12:42 बजे फ्लाइट छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुई। पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारी तुरंत फ्लाइट में चढ़े। सभी पैसेंजर्स, क्रू मेंबर्स और स्टाफ को सुरक्षित जहाज से निकाला गया। उस यात्री को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसने बम का शोर मचाया।

फ्लाइट में 6 क्रू मेंबर्स सहित 185 यात्री

मुंबई पुलिस के अनुसार, पैसेंजर के बैग को चैक किया गया तो कुछ नहीं मिला, लेकिन पैसेंजर को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं पैसेंजर ने ऐसा ऐसा क्यों किया, इसका जवाब देते हुए पुलिस के सामने यात्री ने बम वाली अफवाह फैलाने का असली कारण बताया तो सभी हैरान रह गए। दरअसल, उसके सीने में दर्द हो रहा था। उसके साथ उस फ़्लाइट में उसका एक रिश्तेदार भी यात्रा कर रहा था। उस रिश्तेदार ने ही पुलिस को बताया कि उसके साथी ने छाती में दर्द होने की वजह से दवाई ली थी। इसके बाद वह कुछ भी बोले जा रहा था। इसके चलते उसने बैग में बम होने की बात कह दी और हड़कंप मच गया।