September 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • महिला ने पति और देवर के साथ मिलकर अपने ही पिता के घर डाला डाका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला ने पति और देवर के साथ मिलकर अपने ही पिता के घर डाला डाका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By on April 16, 2025 0 353 Views

रुड़की में अम्बर तालाब क्षेत्र में 10 अप्रैल को हुई सनसनीखेज चोरी का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. करीब 60 लाख रुपये नकद, ज्वेलरी और सप्लीमेंट के डब्बों की चोरी में गंगनहर पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने चोरी का खुलासा कर बताया कि घटना में शामिल महिला ने पहले अपने पहले पति से तलाक लिया था और फिर अपनी मर्जी से एक जिम ट्रेनर से शादी कर ली थी. बताया जा रहा है कि जिम ट्रेनर पति पर भारी कर्ज था. कर्ज को चुकाने और जल्दी पैसा पाने के लिए पति-पत्नी ने पिता के घर पर चोरी की योजना बनाई थी.

पुलिस के अनुसार महिला के पिता ने हाल ही में एक गोदाम बेचा था, जिसकी जानकारी दोनों को थी. ऐसे में उन्होंने अपने ही पिता के घर को निशाना बनाया. चोरी को अंजाम देने में महिला के पति का भाई भी शामिल था. पुलिस ने तीनो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. इसके साथ ही चोरी की करीब 60 लाख की नकदी, सोने-चांदी की ज्वेलरी भी आरोपियों के पास से बरामद की है.