October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम में कार्यवाही करते हुए जिला बदर किया गया।

गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम में कार्यवाही करते हुए जिला बदर किया गया।

By on February 13, 2022 0 248 Views

रामनगर।विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सीओ के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम में कार्यवाही करते राजेन्द्र सिंह निवासी नई बस्ती शिवनाथपुर मालधनचौड़ रामनगर को जिला बदर किया गया।कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि उस व्यक्ति को जनपद नैनीताल – उधम सिंह नगर की सीमा वन बैरियर मालधन से उधम सिंह नगर की सीमा में छोड़ा गया और चेतावनी दी गयी कि अगले छः माह की अवधि तक जनपद नैनीताल की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।