Breaking News

अभिभावक संघ के अध्य्क्ष बने आनंद।

By on August 28, 2021 0 261 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग में शिक्षक अभिभावक संघ एवम विद्यालय प्रबंधन समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षक अभिभावक संघ का पुनर्गठन किया गया जिसमें आनंद रस्तोगी अध्यक्ष,अनुराधा पांडे प्रधानाचार्या पदेन उपाध्यक्ष, हेमा चबडाल कोषाध्यक्ष, एवं सदस्य खुशाल गिरी गोस्वामी एवं महिला सदस्य कमला गरजोला को चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विद्यालय के पठन-पाठन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही भविष्य में विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। विद्यालय संरक्षक विजय कुमार जोशी जी को चुना गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति मे दीप्ति सती अध्यक्ष, बैजंती छिमवाल उपाध्यक्ष, मुन्नी देवी महिला सदस्य एवं श्री हरेंद्र सिंह पवार को पुरुष सदस्य चुना गया। बैठक में प्रधानाचार्या अनुराधा पांडे ने विगत वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन आर पी बिष्ट द्वारा किया गया। भावना मिश्रा द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति की वार्षिक आख्या एवम वर्तमान समस्याओं को रखा गया
बैठक में बड़ी संख्या में छात्राओं के अभिभावक एवं शिक्षिकाएं श्रीमती प्रेमलता तिवारी, पूजा देवरानी, सावित्री पडियार बीना नगारी, लीला अधिकारी, सीमा कबडवाल, ममता जोशी आदि उपस्थित थे।