Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड आपदा को लेकर एक्टिव , उत्तराखंड आने का बन रहा कार्यक्रम , हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे गृह मंत्री

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड आपदा को लेकर एक्टिव , उत्तराखंड आने का बन रहा कार्यक्रम , हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे गृह मंत्री

By on October 20, 2021 0 245 Views

देहरादून । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड आ सकते है।भारी बारिश से राज्य में मची तबाही पर वो राज्य व केंद्रीय एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक करने के अलावा कल एरियल सर्वे भी कर सकते है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन पूर्व ही राज्य में जारी भारी बारिश के बाबत मुख्यमंत्री धामी से फोन पर वार्ता कर हर सम्भव मदद का भरोसा दे चुके है।

आपको बता दें उत्तराखंड में 3 दिन की लगातार बारिश से अभी तक 42 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डेरा जमा दिया है और वह लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आपदा प्रभावितों के चोट पर मरहम लगाने का काम कर रहे हैं ऐसे में अब केंद्रीय गृहमंत्री के उत्तराखंड दौरे से उत्तराखंड के लोगों को और राहत मिलने की संभावना जग गई है