October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भूमि समतलीकरण की आड़ में हो रहे खनन पर रोक लगाए जाने को ग्रामीण अधिकारियों के लगा रहे चक्कर ।

भूमि समतलीकरण की आड़ में हो रहे खनन पर रोक लगाए जाने को ग्रामीण अधिकारियों के लगा रहे चक्कर ।

By on May 7, 2022 0 293 Views

कालाढूंगी।भूमि समतलीकरण  की आड़ में हो रहे खनन पर रोक लगाए जाने को ग्रामीण अधिकारियों के लगा रहे चक्कर । शनिवार को कालाढूंगी तहसील पहुंचकर सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व० मोहन सिंह ग्राम बन्दरजूड़ा, बेलपोखरा निवासी ने उपजिलाधिकारी रेखा कोहली को ज्ञापन सोपते हुए अवगत कराया की है। ग्राम सभा में रविन्द्र सिंह पुत्र उम्मेद सिंह निवासी ग्राम बन्दरजूड़ा अपने नाम से समतलीकरण का कार्य कर रहे हैं। जो भूमि मौके पर केशर सिंह पुत्र उम्मेद सिंह के पारिवारिक हिस्से में है। उक्त जमीनों में न्यायालय में वाद चल रहा है। उक्त लोग ऊक्त जमीनों को खुर्द पुर्द भी कर सकते हैं जबकि नियम विरुद्ध है। जब तक न्यायालय में वाद चल रहा है तब तक उक्त भूमि इस तरह के कार्य पर रोक लगाए जाने की मांग की । वही उन्होंने बताया की उक्त विषय में पूर्व में भी क्षेत्रीय पटवारी को मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया गया है।प्रार्थी सुरेंद्र द्वारा बताया गया की बैलपड़ाव, व बंदरजुड़ा में कई जगहों पर भूमि समतलीकरण के नाम पर खनन माफिया बिना रोक टोक के खनन कर रहे है।