September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अवैध स्मैक के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अवैध स्मैक के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

By on January 17, 2022 0 265 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)कालाढूंगी पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा।कालाढूंगी थाना अध्य्क्ष राजवीर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया रविवार को सूत्र द्वारा जानकारी मिलने पर उनके द्वारा वीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम को युवक की तलाश में लगाया था।टीम ने सफलता प्राप्त करते हुए युवक को 25,80,ग्राम अवैध स्मैक के साथ कालाढूंगी में नगर पंचायत गेट व कोटाबाग बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की जिसमे उसने अपना जुबेर पुत्र जुल्फीकार 25 वर्ष निवासी नगीना मस्जिद के पास गुल्लर घट्टी थाना रामनगर बताया पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराकर सोमवार को न्यायालय पेश किया जाएगा।