October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पुलिस ने बीते दिनों कार को टक्कर मारकर चालक को घायल करने के मामले मैं अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया

पुलिस ने बीते दिनों कार को टक्कर मारकर चालक को घायल करने के मामले मैं अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया

By on January 12, 2022 0 190 Views

रामनगर।कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों कार को टक्कर मारकर चालक को घायल करने के मामले मैं अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम छोई निवासी रेनू बोरा ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि एक जनवरी की दोपहर उनके पति हेमंत बोरा कार में सवार होकर रामनगर की ओर जा रहे थे इसी दौरान छोई के समीप सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे उनके पति हेमंत की कार पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।उनको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।बताया कि उनके पति की टांग मैं फैकचर हो गयीं और उनका उपचार चल रहा है।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घायल हेमंत बोरा की पत्नी रेनु बोरा की तहरीर पर मारुति कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।