October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडेय पर लगाया मिलीभगत का आरोप मुख्य शिक्षा अधिकारी को आरोपी शिक्षक की वापसी ना करने का दिया ज्ञापन।

खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडेय पर लगाया मिलीभगत का आरोप मुख्य शिक्षा अधिकारी को आरोपी शिक्षक की वापसी ना करने का दिया ज्ञापन।

By on November 12, 2021 0 367 Views

कोटाबाग। (शाकिर हुसैन)रानीकोटा निवासी देवेंद्र नेगी ने अपने पुत्र मनदीप नेगी की मृत्यु के बाद आरोपी शिक्षक भवतोष भट्ट की वापसी आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज मैं वापस ना करने के लिए ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि उनका छोटा बेटा संदीप नेगी भी इसी विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश ले चुका है, और अगर उसकी वापसी होती है, तो वह भी मानसिक उत्पीड़न का शिकार हो सकता है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी के के गुप्ता को ज्ञापन सौंपते कहा की विद्यालय मैं छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न इसके लिए अन्य शिक्षक की नियुक्ति करने की बात कही, उन्होंने कहा कि आरोपी ही शिक्षक की वापसी क्योंकि जाए। उन्होंने कहा कि कोटाबाग खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडे की आरोपी शिक्षक से मिली भगत होने के कारण आरोपी शिक्षक भवतोष भट्ट विद्यालय में वापस आने की कोशिश कर रहा है, अगर उसकी विद्यालय में पुनः वापसी होती है,और मेरे परिवार के साथ कोई भी घटती है, तो उसका पूर्णतहं जिम्मेदार विद्यालय प्रशासन रहेगा।