October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • मुठभेड़ में चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

मुठभेड़ में चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

By on July 19, 2021 0 388 Views

काशीपुर। एसटीएफ व बदमाशों के बीच हुये मुठभेड़ में चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बदमाशों के कब्जे से एसटीएफ टीम ने जामा तलाशी में दो ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई।

फायरिंग में कुमाऊं एसटीएफ प्रभारी पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में पंजाब के कुछ गैंगस्टर के शरण लेने की सूचना मिली। इसी सूचना पर पंजाब पुलिस व यूएस नगर एसटीएफ ने गांव की घेराबंदी कर ली। बदमाशों को पुलिस की भनक लगने पर दूसरी ओर से उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस पार्टी ने भी फायरिंग की। इस दौरान गृहस्वामी स्वामी जगवंत सिंह समेत मकान में छिपे तीन अन्य बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए। बदमाशों के कब्जे से एसटीएफ टीम को दो ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुई है। मुठभेड़ के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। एसटीएफ प्रभारी पूर्णिमा गर्ग ने यह भी बताया कि पंजाब पुलिस 2 दिन से कुमाऊ एसटीएफ के संपर्क में थी। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि बदमाश किस उद्देश्य से गुलजारपुर में शरण लिए हुए थे यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बदमाशों के बारे में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है।