October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • इस देश में पानी के नीचे मिला प्राचीन मंदिर, देखकर हो जाएंगे दंग

इस देश में पानी के नीचे मिला प्राचीन मंदिर, देखकर हो जाएंगे दंग

By on April 14, 2023 0 253 Views

न्यूज़ डेस्क: साउथ इटली के कंपानियां के पास पॉज्जुओली बंदरगाह पर पुरातत्वविदों को खोज के दौरान पानी के नीचे एक प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं. प्राचीन मंदिर के अवशेषों को देखकर हर कोई दंग है. यह अवशेष नबातियन सभ्यता से जुड़े मंदिर के बताए जा रहे हैं, जो नबातियन देवता दसहरा को समर्पित है. नबातियन सभ्यता में दसहरा को पहाड़ों का देवता भी कहा जाता है. मंदिर के अवशेषों के साथ खोजकर्ताओं को दो प्राचीन रोमन मार्बल भी मिले हैं, जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं. मालूम हो कि नबातियन, रोमन साम्राज्य का मित्र साम्राज्य था. रोमन काल में नबातियन साम्राज्य फरात नदी से रेड सी तक फैला हुआ था. अरेबियन पैनिनसुला के रेगिस्तानी इलाके में स्थित पेट्रा उस समय नबातियन साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था. नबातियन साम्राज्य पॉज्जुओली बंदरगाह तक भी फैला हुआ था, जो रोमन मेडिटेरेनियन का सबसे बड़ा कमर्शियल पोर्ट भी हुआ करता था.

18वीं सदी के मध्य में प्राचीन पॉज्जुओली के हिस्से में नबातियन देवता दसहरा से जुड़ी एक खोज ने साफ कर दिया था कि यहां कभी नबातियन साम्राज्य हुआ करता था. क्योंकि प्राचीन समय में सिर्फ नबातियन समुदाय के लोग ही इस देवता की पूजा करते थे.

आगे खोज जारी

मंदिर के अवशेषों के मिलने के बाद अब आगे की खोज भी जारी कर दी गई है. मंदिर को लेकर और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है, जो इटली के इस प्राचीन शहर के इतिहास के और भी कुछ पर्दे खोल सकती है.

इटली के सांस्कृतिक मंत्री ने खोज को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि प्राचीन पॉज्जुओली से एक और खजाना मिला है, जो यहां के सांस्कृतिक, धार्मिक और कमर्शियल महत्व को दर्शाता है.

दूसरी ओर, जो रोमन पत्थर की वेदियां मिली हैं, उनमें से एक की खोज पहले हो चुकी है, जिसे एक प्राचीन किले (Castello di Baia) में रखा गया है. रोमन पत्थरों की वेदियों की यह खोज साल 2021 की आखिरी में शुरू की गई थी.