October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • दुखद ! डोली की जगह उठी अर्थी, शादी वाले दिन सड़क हादसे में दुल्हन की हुई मौत, हर कोई सदमे में…

दुखद ! डोली की जगह उठी अर्थी, शादी वाले दिन सड़क हादसे में दुल्हन की हुई मौत, हर कोई सदमे में…

By on December 15, 2023 0 982 Views

औरैया: यूपी के औरैया में कार की टक्कर लगने से एक युवती ऑटो के नीचे दब गई. घायल हालत में उसे अस्पताल ले लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थी. आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उसकी शादी होनी थी. लेकिन इससे पहले ही दर्दनाक हादसा हो गया. युवती की मौत से उसके घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गंगदास पुर के पास का है, जहां ज्योति (27) अपनी बड़ी बहन आरती एवं भतीजे के साथ बस स्टैंड पर उतरी थी. वह दिल्ली से आई थी. बस स्टैंड से उसने अपने गांव जाने के लिए ऑटो बुक किया. लेकिन रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में ज्योति ऑटो के नीचे दब गई.

शादी वाले दिन युवती की मौत 

जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे डेड घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, परिजनों की तहरीर के आधार करवाई की जा रही है.

ज्योति की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. उसकी बहन ने रोते हुए कहा कि दिल्ली से सही-सलामत आई थी, यहां आते ही हादसा हो गया. ज्योति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी. आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उसकी शादी होनी थी. उसकी शादी राजस्थान के लड़के से तय हुई थी. लेकिन किसे पता था शादी वाले दिन ही अर्थी उठेगी.

फिलहाल, पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार कार्रवाई की बात कही है. वहीं, वैन चालक कार छोड़कर भाग गया था. पुलिस उसकी कार को थाने ले आई है. आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है.